फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   who made this murderous teen's death

ईयरफोन बना जानलेवा, किशोर की मौत

Fri, 25 May 2018 01:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Fri, 25 May 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
who made this murderous teen's death
death shimla
कान में ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार करते समय किशोर ट्रेन से कट गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा राजघाट पर हुआ। युवक यहां गंगा दशहरा के मेले में आया था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव मीरमपुर उर्फ धिमरपुरा निवासी रूपचंद (18) अपने गांव के निकट स्थित गंगा तट राजघाट पर दशहरा मेले में घूमने आया था। गुरुवार की सुबह तकरीबन छह बजे वह ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर गाने सुन रहा था।
विज्ञापन


कुछ समय बाद अलीगढ़ बरेली रेलवे ट्रैक पर टहलने लगा। तभी अचानक अलीगढ़ की ओर से ट्रेन आ गई। युवक को देख दूर से देख रहे लोगों ने शोर मचाया। लेकिन उसे सुनाई नहीं दिया। ट्रेन का हॉर्न भी उसने नहीं सुना। अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौजूद लोगों ने पुलिस को     सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बबराला चौकी प्रभारी सचिन बालियान ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि किशोर के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि उसके बड़े भाई की सर्पदंश से मौत हुई थी तीन भाइयों में उसका एक भाई बचा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed