फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While trying to remove the tipper stuck in the pit, the tractor jumped and overturned, the driver died

Sambhal News: गड्ढे में फंसा टिपलर निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर उछलकर पलटा, चालक की मौत

Fri, 08 Aug 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
While trying to remove the tipper stuck in the pit, the tractor jumped and overturned, the driver died
असमोली (संभल)। कच्चे रास्ते में बने गड्ढे में फंसा ईंटों भरा टिपलर निकालने के प्रयास में हिच की पिन टूट गई और ट्रैक्टर उछलकर पीछे की तरफ पलट गया। हादसे में गांव दबोई खुर्द निवासी ट्रैक्टर चालक शाहिद (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई मुजाहिद ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने छोटे भाई शाहिद के साथ ईंटें लेने के लिए गांव के जंगल में स्थित ईंट भट्ठे पर गए थे। ईंटें भरने के बाद घर के लिए चले तो कच्चे रास्ते पर हुए गड्ढे में टिपलर का पहिया फंस गया।
विज्ञापन

काफी प्रयास के बावजूद टिपलर नहीं निकल रहा था। इस पर शाहिद ने तेजी के साथ ट्रैक्टर चलाया तो हिच की पिन टूट गई। पिन टूटते ही ट्रैक्टर का अगला हिस्सा हवा में उछला और पीछे की ओर पलट गया। इससे उसका भाई शाहिद टिपलर और ट्रैक्टर के बीच में फंस गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और ट्रैक्टर को सीधा कर शाहिद को बाहर निकाला। परिजन गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था शाहिद : शाहिद छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। वह परिवार का लाडला था। दो वर्ष पहले ही शाहिद का मुरादाबाद जिले के महलकपुर गांव निवासी तरन्नुम के साथ निकाह हुआ, जिसके बाद दंपती के पास छह माह की बेटी है। हादसे में जान जाने से शाहिद की मां कमरिया और पत्नी तरन्नुम का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed