फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While pulling the tractor-trolley stuck in the mud, the second tractor jumped, the teenager dies

कीचड़ में फंसी ट्रैक्टर-ट्राली को खींचते समय दूसरा ट्रैक्टर उछला, किशोर की दबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
While pulling the tractor-trolley stuck in the mud, the second tractor jumped, the teenager dies
कीचड़ में फंसी ट्रैक्टर-ट्राली को खींचकर निकालते समय दूसरा ट्रैक्टर उछल गया। इस दौरान चालक किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर निवासी शंकर सिंह का 17 वर्षीय पुत्र रिंकू कक्षा नौ का छात्र था। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के निवासी अशरफ की ट्रैक्टर-ट्राली कीचड़ में फंस गई थी। अशरफ इसे निकलवाने के लिए शंकर के घर पहुंचा और उनके बेटे रिंकू को ट्रैक्टर लेकर चलने को कहा। रिंकू ट्रैक्टर लेकर अशरफ की ट्रैक्टर-ट्राली को निकलवाने के लिए पहुंच गया। उसने अपना ट्रैक्टर आगे लगाया और अशरफ के ट्रैक्टर-ट्राली को खींचने लगा। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर आगे की ओर से उछलकर पीछे को झुक गया। इससे रिंकू ट्रैक्टर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर को हटाकर उसे निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रिंकू पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed