फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   While overtaking, the bike collided with the DCM, the tanker coming from behind trampled the woman, died

ओवरटेक करते समय बाइक डीसीएम से टकराई, पीछे से आ रहे टैंकर ने महिला को रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
While overtaking, the bike collided with the DCM, the tanker coming from behind trampled the woman, died
संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर टांडा में सोमवार को शाम करीब चार बजे ओवरटेक करते समय डीसीएम से बाइक की टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे दूध के टैंकर ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में घायल महिला को उपचार के लिए संभल लाया जा रहा था। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, हादसे में महिला के पति को भी चोट आई है।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव भुडी निवासी इमरान सोमवार को अपनी पत्नी शमा परवीन (22) के साथ संभल आए थे। वापसी में शाम को चार बजे के करीब दोनों पति पत्नी घर लौटने लगे। संभल-चंदौसी मार्ग पर मोहम्मदपुर टांडा में डीसीएम को ओवरटेक कर रहे थे। इसी बीच डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और पीछे से आ रहे दूध के टैंकर की चपेट में आ गई। उसके सिर में चोट लगी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को आनन फानन में संभल के जिला अस्पताल लाया जा रहा था। रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, दूध के टैंकर को कब्जे में ले लिया है। जबकि चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed