फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dispute over marriage with girlfriend, son beat mother when she protested, then police intervened

विवाह पर बवाल: प्रेमिका से शादी को लेकर विवाद, मां ने विरोध किया तो बेटे ने पीटा, फिर पुलिस की हो गई एंट्री

Sun, 13 Oct 2024 03:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 13 Oct 2024 03:08 AM IST
सार

संभल में शादी को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हो गया। मां ने शादी के लिए इनकार किया तो बेटे में मां पर हमला कर दिया। इसमें वह जख्मी हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Dispute over marriage with girlfriend, son beat mother when she protested, then police intervened
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरियो सराय में प्रेमिका से शादी करने को लेकर मां-बेटे में मारपीट हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। घायलों का उपचार कराया गया है। दरअसल, नूरियो सराय निवासी महिला के बेटे का एक युवती के साथ पिछले कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

विज्ञापन


युवक ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी करने का मन बनाकर इस बारे में मां से बातचीत की। जानकारी होने की वजह से मां ने बेटे की शादी उसकी प्रेमिका के साथ करने से मना कर दिया। जिसके बाद मां बेटे में विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने मां से संपत्ति का बंटवारा करने की मांग की।
विज्ञापन


इसके बाद ही विवाद बढ़ गया और युवक ने मां के साथ मारपीट कर दी। बीचबचाव करने आए युवक ने अपने भाई को भी पीट दिया। घायल मां-बेटे को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार से मारपीट के आरोप में पिता-पुत्र पर केस

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव में दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के अहरोला नबाजी गांव में दुकानदार दिनेश कुमार सुबह सात बजे करीब अपनी दुकान पर पकौड़ी बना रहा था।



तभी रंजिश के चलते गांव के ही अंगन लाल एवं बेटा मुकेश कुमार सहित दोनों लोग दुकान पर पहुंच गए। दोनों ने पकौड़ी बना रहे दिनेश कुमार को गाली गलौज करना शुरू कर दी। तभी दिनेश कुमार के द्वारा गाली देने के लिए मना किया गया।तो दोनों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed