फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When the country was divided, we stayed here on our own will, not under compulsion: MP

देश का बंटवारा हुआ तो हम अपनी मर्जी से यहां रुके, मजबूरी में नहीं : सांसद

Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
When the country was divided, we stayed here on our own will, not under compulsion: MP
संभल। देश का बंटवारा हुआ तो हम अपनी मर्जी से इस देश में रुके, क्योंकि यह देश हमारा है। आजादी की लड़ाई में मुसलमानों ने कुर्बानी दी है। इस देश में हम मजबूरी से नहीं रह रहे हैं। बल्कि यह हमारा देश है। यह कहना है संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क का।
विज्ञापन

जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के बाद सांसद ने मीडिया से बातचीत की। सांसद ने कहा कि न्यायालय में जो दावा किया गया है वह देश और प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश है। बाहरी लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। आगे कहा कि दावा जिस दिन न्यायालय में किया गया। उसी दिन सर्वे भी करा दिया गया। सवालिया लहजे में कहा कि आखिर इतनी जल्दी क्यों की गई। पुलिस-प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि काश मॉब लिंचिंग में भी इतनी ही जल्दबाजी की जाती तो शायद कितने लोगों की जान बच जाती और आगे भी बच सकती है। सांसद ने कहा कि भारतीय उपासना अधिनियम 1991 का पालन देश और प्रदेश में नहीं किया जा रहा है। यह संविधान के नियमों का सीधा उल्लंघन है। कहा कि जामा मस्जिद सदियों पुरानी है। मस्जिद किसी की जमीन पर कब्जा कर नहीं बनाई जा सकती। इसकी इजाजत हमारा इस्लाम नहीं देता है। सांसद ने कहा कि वह इस मुद्दे को सदन में उठाएंगे और न्याय की लड़ाई भी लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed