फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When the bodies of three people, including two brothers, reached the village, tears flowed from every eye.

Sambhal News: दो सगे भाइयों समेत तीन के शव गांव पहुंचे तो छलके हर आंख से आंसू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
When the bodies of three people, including two brothers, reached the village, tears flowed from every eye.
चंदौसी। मंगलवार को झज्जर जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वाले थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बिचैटा काजी के रहने वाले दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों के शव बुधवार की देर शाम गांव पहुंचे तो मातम छा गया। हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन

ट्रक पलटने से दबी कार में सवार अन्य दो लोगों के अलावा बैठे ग्राम बिचैटा निवासी दो सगे भाई अखिलेश (22) तथा जयवीर (30) पुत्रगण राजेंद्र सिंह के अलावा पिंटू (23) पुत्र भारत सिंह थे। कार सवार सभी पांच लोगोंं की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने पर रात में ही तीनों युवकों के परिवार के लोग झज्जर रवाना हो गए।
विज्ञापन

बुधवार को देर शाम गांव में जब तीनों शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छा गया। महिलाओं का करुण क्रंदन गांव के हर व्यक्ति की आंख को नम कर रहा था। देर रात तक तीनों के शवों के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

शटरिंग का कार्य करते थे तीनों युवक
दोनों सगे भाई जयवीर और अखिलेश मजदूरी करने झज्जर गये थे, यह लोग वहां शटरिंग का कार्य करते थे। इन्हीं के साथ गांव का पिंटू भी काम करता था। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन गांव के ही पिंटू व अन्य दो लोगों के साथ कार में सवार होकर अपने आवास पर लौट रहे थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि बराबर में चल रहा लोडेड ट्रक उनकी कार पर ही पलट जाएगा।

--------------------
बेटों की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
दो बेटों की मौत से मां बिरमा देवी तथा जयवीर की पत्नी पार्वती का बुरा हाल है, रोते-रोते उनका गला बैठ गया है। भाई आराम सिंह व अरविंद की आंखों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मृतक जयवीर के तीन छोटे बच्चे प्राक्षी (7), सुरभि (5) तथा प्रशांत (3) के सिर से पिता का साया इस तरह उठ जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। अखिलेश अविवाहित था। वहीं पिंटू की मौत से पत्नी निशा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed