{"_id":"6247542a91d8fc47431f9a5e","slug":"when-stopped-from-going-home-acid-was-thrown-on-the-husband-sambhal-news-mbd4233678103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके जाने से रोका तो पति पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके जाने से रोका तो पति पर फेंका तेजाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। मायके जाने की जिद कर रही पत्नी को रोकना पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने पति के सीने पर तेजाब फेंक दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस के मुताबिक असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला निवासी आसिफ की शादी अमरोहा जिले के गांव रहरा निवासी युवती से दो वर्ष पहले हुई थी। आसिफ का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी आए दिन लड़ाई झगड़ा करती रहती है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे मायके जाने के लिए पत्नी ने कहा तो पति आसिफ ने कुछ दिन बाद मायके जाने के लिए कह दिया, इसपर पत्नी ने लड़ाई करते हुए घर में रखा तेजाब युवक पर फेंक दिया। तेजाब से आसिफ का सीना और पेट गंभीर रूप से झुलस गया।
आसिफ के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आसिफ के चाचा का दो दिन पहले इंतकाल हो गया था। शुक्रवार को तीजा हुआ है। इसलिए वह पत्नी को मायके कुछ दिन बाद जाने की बात कह रहा था। वहीं आसिफ की पत्नी ने पुलिस को बताया है कि वह मायके जाने के लिए कह रही थी। पति ने भेजने से इनकार कर दिया और जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। बाद में वह रसोई में चली गई तो लौटने पर पति चिल्ला रहा था। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने तेजाब फेंकने की बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने फिलहाल आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और तेजाब से झुलसे आसिफ को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों ने उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसको खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
युवक की पत्नी मायके जाने के लिए कह रही थी। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। युवक तेेजाब से झुलसा है और पत्नी पर आरोप है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी तहरीर नहीं मिली है।
कर्म सिंह पाल, थानाध्यक्ष, असमोली