फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When she did not remember the lesson, the teacher beat the girl students

पाठ याद करके नहीं आईं तो शिक्षक ने छात्राओं को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
When she did not remember the lesson, the teacher beat the girl students
दो बहनें पाठ याद करके नहीं गईं तो प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक ने उन्हें स्टील की स्केल से पीट दिया। परिजनों ने रजपुरा पुलिस में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रजपुरा थानाक्षेत्र के तुमरिया खादर गांव निवासी रामनिवास की दो बेटियां गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की छात्राएं हैं। शुक्रवार सुबह दोनों बालिकाएं स्कूल गईं थीं। आरोप है कि पाठ नहीं याद होने पर एक अध्यापक ने दोनों बहनों को स्टील की स्केल से पीटा। पिटाई से पीठ और गर्दन में दर्द की शिकायत लिए छात्राएं घर पहुंचीं और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों के अनुसार बच्चियों के शरीर पर नीले निशान पड़ गए। परिजन शिकायत लेकर विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि परिजनों से भी अभद्रता और गाली गलौज की। इसके बाद पीड़ित पक्ष रजपुरा थाने पहुुंचा और शिकायती पत्र दिया। थानाध्यक्ष रजपुरा कुलदीप सिंह ने बताया कि छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराकर एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं को पीटने जैसा को कोई प्रकरण हमारे संज्ञान में नहीं आया है। हम दोपहर तक स्कूल में रहे हैं। कोई अभिभावक भी शिकायत लेकर नहीं आया।
श्रीपाल सिंह, प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय तुमरिया खादर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed