{"_id":"668c79e1626e0f73860b2284","slug":"when-problems-are-not-resolved-sweepers-sit-on-strike-again-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-112081-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: समस्याओं का निस्तारण न होने पर फिर धरने पर बैठे सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: समस्याओं का निस्तारण न होने पर फिर धरने पर बैठे सफाईकर्मी
Tue, 09 Jul 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Tue, 09 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
गवां (संभल)। नगर पंचायत गवां के सफाई कर्मियों ने सहमतिं के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने पर सोमवार को फिर से धरना शुरू कर दिया है। जिससे कस्बे की सफाई व्यवस्था ठप हो गई।
शनिवार को सफाइकर्मी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे थे। रात में ईओ वंदना मिश्रा से वार्ता के बाद धरना स्थगित कर रविवार की सुबह काम पर लौट गए थे। लेकिन रविवार को उनकी समस्याओं का समाधान न हुआ तो सोमवार से फिर एक बार सफाई कर्मियों ने धरना शुरू कर दिया है। सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात ईओ के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया था। लेकिन गवां की चेयरमैन सर्वेश दिवाकर उनकी समस्याओं का निदान करने से बच रही हैं। इससे दोबारा हड़ताल कर धरना देने को मजबूर हुए हैं। वहीं, चेयरमैन ने बताया कि सफाईकर्मियों की समस्याओं का निस्तारण करने से कोई इन्कार नही किया गया है। राजनीति के तहत सफाई कर्मियों को गुमराह कर धरने पर बिठाया जा रहा है।