फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When police tried to stop, they surrounded the mosque, stone pelting continued for one and a half hour, many policemen including SP injured

Sambhal News: पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो मस्जिद को घेरा, डेढ़ घंटे चला पथराव, एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल

Mon, 25 Nov 2024 07:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 25 Nov 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
When police tried to stop, they surrounded the mosque, stone pelting continued for one and a half hour, many policemen including SP injured
संभल में बवाल में घायल सीओ और पुलिसकर्मी। - फोटो : संभल
संभल। जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम द्वारा मस्जिद के अंदर खोदाई करने की अफवाह ने हिंसा को जन्म दिया। अफवाह के बाद मस्जिद के बाहर जुटी हजारों लोगों की भीड़ को जब पुलिस ने अंदर घुसने से रोका तो पथराव शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले पथराव व फायरिंग में एसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई थानों की फोर्स आने के बाद स्थिति नियंत्रण में आ सकी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े सात बजे का समय था। जामा मस्जिद के आसपास के मोहल्लों में चहलकदमी कम थी। अधिकांश लोग घरों में थे। इसी दौरान किसी ने अफवाह फैला दी कि सर्वे करने वाली टीम मस्जिद के अंदर खोदाई कर रही है। अफवाह की चिंगारी ऐसी भड़की कि हजारों की संख्या में लोग जामा मस्जिद के बाहर जुट गए। साढ़े आठ बजे तक भीड़ बेकाबू हो गई और मस्जिद में घुसने का प्रयास करने लगी। पुलिस टीम ने भीड़ को रोका तो लोगों ने मस्जिद को घेर लिया और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। सड़क के साथ ही घरों की छतों से पुलिस पर पत्थर बरसने लगे। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी भीड़ नियंत्रित नहीं हो सकी। लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। करीब नौ बजे पुलिस ने घेराबंदी कर सर्वे टीम को मस्जिद से बाहर निकालकर थाने तक सुरक्षित पहुंचा दिया। वहीं उपद्रवियों ने सीओ की गाड़ी समेत कई अन्य वाहनों में आग लगा दी। सूचना पर शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के थानों और दूसरे जनपदों की फोर्स भी बुला ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस बजे पुलिस पथराव करने वालों को खदेड़ने में कामयाब हो पाई। पथराव और फायरिंग के बीच चार लोगों की जान चली गई। संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत कई पुलिसकर्मी व अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया। जामा मस्जिद के बाहर मामला शांत होने के बाद भी शहर के अन्य हिस्सों में हंगामा और पथराव की घटनाएं सामने आईं। इसके कारण शहर के सभी बाजार बंद हो गए। देर रात तक शहर की सड़कों पर पुलिस के वाहन ही दाैड़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed