फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When Lakshmana fainted, Hanuman lifted the entire mountain.

Sambhal News: लक्ष्मण मूर्छित हुए तो हनुमान जी उठा लाए पूरा पर्वत

Thu, 02 Oct 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 02 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
When Lakshmana fainted, Hanuman lifted the entire mountain.
संभल नगर पालिका मैदान में श्रीराम लीला में मंचन करते कलाकार। संवाद
संभल। श्रीराम लीला कमेटी संभल के तत्वावधान में नगर पालिका मैदान में चल रही श्रीराम लीला में कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया। लक्ष्मण के मूर्छित होने पर संजीवनी बूटी लेने गए हनुमान जी पूरा द्रोणागिरी पर्वत उठा लाए।
विज्ञापन

कलाकारों ने दर्शाया कि मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध होता है। मेघनाद लक्ष्मण पर ब्रह्मा जी की अमोघ शक्ति का प्रहार कर मूर्छित कर देता है। लक्ष्मण को मूर्छित देखकर श्रीराम भावुक होकर विलाप करते हैं। तब सुषेन वैद्य बताते हैं कि लक्ष्मण को केवल संजीवनी बूटी ही बचा सकती है। इसके बाद हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने के लिए द्रोणागिरी पर्वत पर जाते हैं। संजीवनी बूटी पहचान नहीं पाते तो पूरा द्रोणागिरि पर्वत ही उठा लाते हैं। संजीवनी बूटी के प्रयोग से लक्ष्मण की मूर्छा दूर हो जाती है और वह फिर से स्वस्थ होकर उठ जाते हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि एएसपी उत्तरी कुलदीप कुमार सिंह, विभाग प्रचारक आरएसएस कुलदीप, अमित वार्ष्णेय, हरनाम ठाकुर, कमेटी अध्यक्ष अनंत अग्रवाल, प्रबंधक वैभव गुप्ता, शंकर शर्मा, उज्ज्वल सक्सेना आदि रहे। संचालन उमेश शर्मा एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान में दशहरा मेला आज, तैयारी पूरी
संभल। श्री रामलीला कमेटी संभल के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को चंदौसी मार्ग पर स्थित कुरुक्षेत्र तीर्थ मैदान में दशहरा मेले एवं रावण दहन का आयोजन होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने बताया कि डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया एवं एसपी द्वारा तीर चलाकर रावण का दहन किया जाएगा। जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। कमेटी के प्रबंधक वैभव गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी रावण और मेघनाथ के पुतले नियमानुसार बड़े-बड़े बनाए गए हैं। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed