फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When he came from jail, he started again in Gotskari, and the police of four police stations arrested him in an encounter.

जेल से आया था बेल पर फिर से जुटा गोतस्करी में जुटा तो चार थानों की पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
When he came from jail, he started again in Gotskari, and the police of four police stations arrested him in an encounter.
संभल। गोतस्करी के मामले में एक महीने पहले ही जेल से बेल पर आए बदमाश मोनिस को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह गैंगस्टर के मुकदमें में वांछित था। उसे चार थानों की पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी करके गिरफ्तार किया है। दोनों ओर से हुई फायरिंग में मोनिस के पैर में गोली लगी है। नखासा थाने के सिपाही अजनबी कुमार को मामूली चोट आई है। मोनिस के साथी को पुलिस कांबिंग करके तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ नखासा थाना क्षेत्र में शाहपुर चमारान के पास शुक्रवार को रात आठ हुई। नखासा थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह पुलिस के साथ गश्त कर रहे थे। होंडा सिटी कार को पुलिस ने रोका लेकिन कार नहीं रोकी तो पुलिस ने पीछा किया। पीछा करने पर कार पर सवार बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। बदमाश कार छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी जारी रखी। नखासा, असमोली, संभल, बनियाठेर थानों की पुलिस तथा एसओजी को भी बुला लिया। पुलिस की फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक यह मुठभेड़ तब हुई जब असमोली थाना क्षेत्र के मंसूरपुरमाफी का निवासी मोनिस मुरादाबाद से असमोली जा रहा था।
विज्ञापन

कोट--
असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुरमाफी का निवासी मोनिस गोतस्करी में लिप्त था। गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। एक महीने पहले ही बेल पर आया है। फिर से गोतस्करी में जुट गया था। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। होंडा सिटी कार तमंचा और कारतूस भी मौके से बरामद हैं। मोनिस का साथी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed