फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When asked to end the relationship, he laced his girlfriend's cold drink with pesticide; she died.

Sambhal News: संबंध खत्म करने को कहा तो प्रेमिका को कोल्ड ड्रिंक में दिया कीटनाशक, हुई मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
When asked to end the relationship, he laced his girlfriend's cold drink with pesticide; she died.
सरायतरीन(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक किशोर पर कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। बताते हैं किशोरी की मौत की खबर के बाद किशोर ने खुद भी कीटनाशक पी लिया। हालांकि उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

किशोरी के भाई के अनुसार उसकी 16 वर्षीय बहन का गांव के ही एक किशोर से करीब एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे और कई बार परिजनों ने उन्हें पकड़ा भी था। बहन ने संबंध खत्म करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसे धमकाता रहा।
विज्ञापन

आरोप है कि बृहस्पतिवार को किशोरी आरोपी के घर गई थी, जहां उसने संबंध खत्म करने की बात कही। इसी दौरान आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर उसे पिला दिया। सुबह करीब 11 बजे घर लौटने पर किशोरी की तबीयत बिगड़ गई और उल्टी होने लगी। परिजन उसे पहले गांव के डॉक्टर के पास ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादाबाद में शाम करीब 6:30 बजे किशोरी की मौत हो गई। शुक्रवार शाम चार बजे गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर आरोपी किशोर ने भी कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
00000
कई बार पकड़े गए तो हुई थी पंचायत
प्रेमी-प्रेमिका को एक साथ कई बार परिजनों ने पकड़ा था लेकिन उस समय जिम्मेदार लोगों के द्वारा पंचायत करके मामले को निपटवा दिया जाता था। मौत के बाद गांव के लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने से बचते नजर आए। जबकि शांति व्यवस्था के लिए थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed