{"_id":"624602a6674cd435ea002974","slug":"wheat-procurement-will-start-at-71-purchasing-centers-in-the-district-from-today-sambhal-news-mbd4232592140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से जिले में 71 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से जिले में 71 क्रय केंद्रों पर शुरू होगी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल यानि आज से शुरू होगी। इसके लिए 71 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिम्मेदारों का दावा है कि क्रय केंद्रों पर खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, लेकिन हकीकत में आधी अधूरी हैं। कहीं केंद्र पर बैनर नहीं टंग सका है, तो कहीं बारदाना नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में पहले दिन से खरीद हो पाएगी इस पर संशय बना हुआ है।
एक अप्रैल से सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल शुरू होनी है। जिले में 71 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। सरकारी तंत्र की ओर से सरकारी गेहूं खरीद केंद्र पर सारी व्यवस्था पूरी कर लिए जाने का दावा किया गया है। गेहूं क्रय केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था, किसानों के बैठने के लिए तख्त तथा किसान विश्राम गृह भी उपलब्ध रहेगा। बृहस्पतिवार तक ज्यादातर केंद्रों पर यह व्यवस्था नजर नहीं आई। डीएम संजीव रंजन ने गेहूं क्रय केंद्रों पर स्टेशनरी, बैनर, कांटा बाट सत्यापन, प्रचार-प्रसार सामग्री सहित केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने के लिए निर्देशित किया है।
जिले में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 71 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों को क्रय केंद्र पर रहकर तौल करने के निर्देश दिए गए हैं। तैयारियां पूरी हैं। लक्ष्य अभी कोई आवंटित नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विजेयता सिंह, डिप्टी आरएमओ, संभल