फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   What did the groom do during Jaimala that the bride refused to marry in Sambhal

Sambhal: जयमाला के दौरान दूल्हे ने ऐसा क्या किया की दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जानिए पूरा मामला

Tue, 29 Nov 2022 06:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, संभल
अमर उजाला संवाद, संभल Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 06:09 PM IST
सार

सोमवार की रात बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में बदायूं जिले के बिल्सी से बरात आई थी। धूमधाम से बरात चढ़ाई गई और बरातियों का स्वागत भी दुल्हन पक्ष ने जोरदार किया। देर रात जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हा ने दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने मामले को शांत करा दिया।

विज्ञापन
What did the groom do during Jaimala that the bride refused to marry in Sambhal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संभल में दूल्हे की अश्लील हरकत से बिफरी दुल्हन ने जयमाला के दौरान ही शादी से इंकार कर दिया। घरातियों ने भी बरातियों के साथ जमकर मारपीट की। वहीं मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने  दूल्हा और उसके परिजनों को थाने ले गई है। दुल्हन पक्ष ने कार्रवाई की मांग की है। दोनों पक्ष थाने में बैठे हुए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार की रात बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में बदायूं जिले के बिल्सी से बरात आई थी। धूमधाम से बरात चढ़ाई गई और बरातियों का स्वागत भी दुल्हन पक्ष ने जोरदार किया। देर रात जयमाला कार्यक्रम शुरू हुआ तो दूल्हा ने दुल्हन के साथ अश्लील हरकत कर दी। कुछ लोगों ने आपत्ति जताई तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने मामले को शांत करा दिया।

विज्ञापन

 


दूल्हे के बार- बार अश्लील हरकतें करने पर दुल्हन खफा हो गई। जब दुल्हन ने शादी से इंकार किया तो हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्ष को लोगों ने एक दूसरे के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद खत्म कराया दूल्हा और उसके पिता व कुछ रिश्तेदारों को थाने ले गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया है। अब दुल्हन पक्ष कार्रवाई के लिए तहरीर देने की तैयारी कर रहा है। थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed