{"_id":"620d556a0dc6e51f611757cc","slug":"welder-dies-due-to-electrocution-sambhal-news-mbd419079275","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसे वेल्डर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसे वेल्डर की मौत
विज्ञापन
संभल। हयातनगर में बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिजली के तार से टेप हटाते वक्त वेल्डर करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। आननफानन उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
हयातनगर कस्बा निवासी अकरम पुत्र अख्तर (22) वेल्डिंग का काम करता था। बुधवार को भी वह हयातनगर में ही दुकान पर वेल्डिंग का काम करने के लिए गया था। इस दौरान बिजली के तार से वह टेप हटाने लगा। टेप हटाते समय वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। आननफानन आसपास के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
अकरम के परिवार में तीन भाई और पांच बहनें हैं। इसमें अकरम सबसे छोटा था। हयातनगर थाने के इंस्पेक्टर राजेश सोलंकी का कहना है कि मामले की हमें कोई जानकारी नहीं है।