फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Weeds in the family due to the murder of father-son of Mudena in Sambhals village in Loni

संभल के गांव मुडेना के पिता-पुत्र की लोनी में हत्या से परिजनों में मातम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Weeds in the family due to the murder of father-son of Mudena in Sambhals village in Loni
धनारी (संभल)। संभल जनपद के थाना धनारी क्षेत्र के गांव मुडेना निवासी नईम उल हसन और उसके बेटे की लोनी में हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना पर नईम उल हसन के पिता अन्य परिजनों के साथ लोनी पहुंच गए। गांव में उनका घर सूना पड़ा है।
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव मुडेना निवासी अमीर हसन के तीनों बेटे ममनून, मंजूर और नईम उल हसन अपने परिवार के साथ करीब 10 साल से गाजियाबाद जिले के थाना खजूरी के लोनी में कासिम विहार कालोनी में रहते थे और तीनों कबाड़ी का काम करते थे। रात के समय घर में अकेले होने पर हत्यारों ने नईम उल हसन (30), उसके बेटे उवेश (8) की चाकुओं से गोदकर कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

हत्या की सूचना से नईम हसन के पैतृक गांव मुडेना में परिजनों में कोहराम मचा है। नईम उल हसन के पिता अमीर हसन और गांव के अन्य लोग गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। परिजन पोस्टमार्टम की प्रक्रिया होने के बाद शवों को गांव लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नईम का गांव से रहता था लगाव
धनारी। मृतक के पिता अमीर हसन ने बताया कि तीनों भाई गाजियाबाद में रहकर कबाड़ी का काम करते थे। त्योहार और शादी समारोह के अलावा अलग-अलग कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए अक्सर वह गांव आया करते थे। नईम उल हसन अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटा था और गांव के लोगों से दोस्ताना व्यवहार रखता था। मृतक के पिता गांव में परचून की दुकान चलाकर अपना गुजारा करते हैं। मौत की सूचना पर परिजन लोनी रवाना हो गए हैं, उनके घर में सन्नाटा पसरा है तथा गांव में मातम छाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed