{"_id":"6ac169dd5cb9518cac0867c9","slug":"agreement-reached-regarding-the-old-age-home-building-consensus-formed-in-the-presence-of-the-sdm-sambhal-news-c-204-1-chn1003-133403-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: वृद्धाश्रम भवन को लेकर समझौता, एसडीएम की मौजूदगी में बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: वृद्धाश्रम भवन को लेकर समझौता, एसडीएम की मौजूदगी में बनी सहमति
विज्ञापन
चंदौसी। रामबाग रोड स्थित वृद्धाश्रम भवन को खाली कराने को लेकर लंबे समय से भवन स्वामी और किराएदार पक्ष के बीच चल रही खींचतान शुक्रवार को समाप्त हो गई। एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इस संबंध में ई-स्टांप पर लिखित सहमति पत्र तैयार किया गया है, जिस पर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर हैं।
जानकारी के अनुसार श्री बारहसैनी नारी शिशु स्वास्थ्य सदन चंदौसी ने अपना भवन जनहितकारी सेवा समिति रामनगर अलीगढ़ को वृद्धाश्रम के संचालन के लिए 10 अक्टूबर 2023 को किराए पर दिया था। तय अवधि 14 सितंबर 2025 को पूरी हो चुकी थी। भवन खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। शुक्रवार को हुई वार्ता में तय हुआ कि बुजुर्गों की सुरक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा 16 सितंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच भवन को खाली कर दिया जाएगा।
भवन पर बकाया विद्युत व्यय और किराए का भुगतान भी किया जाएगा। तय शर्तों के अनुसार 25 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक बकाया बिजली का पूरा भुगतान कर दिया जाएगा, जबकि नवंबर और दिसंबर सहित चार माह का किराया एक नवंबर से 31 दिसंबर 2026 के बीच जमा करा दिया जाएगा। संस्था ने बताया कि वृद्धाश्रम के लिए नए उपयुक्त भवन की तलाश शुरू कर दी गई है और प्रशासन से भी इसमें सहयोग की अपेक्षा की गई है। इस दौरान एक ओर से विमल कुमार और दूसरी ओर से योगेंद्र कुमार के साथ ही पवन गुप्ता, जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।