फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wedding procession's eco car collides with tractor, five injured including driver

Sambhal News: बरातियों की ईको कार ट्रैक्टर से टकराई, चालक समेत पांच घायल

Fri, 10 May 2024 05:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 10 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Wedding procession's eco car collides with tractor, five injured including driver
सरायतरीन (संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में संभल-बहजोई मार्ग पर बरातियों से भरी ईको कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इसमें चालक समेत पांच बराती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा। क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। पवांसा निवासी शेर सिंह के बेटे रितिक की बरात बदायूं जिले के थाना उघैती अंतर्गत गांव रौनी के लिए बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे निकली थी। गांव किसौली में बरातियों से भरी ईको कार सामने से आए ट्रैक्टर से टकरा गई। इसमें पवांसा निवासी ईको कार चालक गौरी, बराती मूलचंद्र, गुड्डू, कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव भिंडी भंडा निवासी अमित, बदायूं के गांव मुजरिया निवासी जालिंदर सिंह घायल हो गए। इसमें मूलचंद्र और गौरी की हालत गंभीर हालत है। वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। बरात रवाना हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed