फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Weather changed due to drizzling rain, temperature dropped from 34 to 25

Sambhal News: रिमझिम बारिश से मौसम का बदला मिजाज, तापमान 34 से लुढ़कर 25 पहुंचा

Sun, 10 Sep 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Weather changed due to drizzling rain, temperature dropped from 34 to 25
संभल। रिमझिम बारिश के लगातार होने से तापमान में 9 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार की शाम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार की देर रात से शुरू हुई बारिश से शनिवार की दोपहर तक तापमान 25 डिग्री पहुंच गया। शाम होते ही तापमान में तो गिरावट दर्ज नहीं हुई लेकिन ठंडी हवाओं से मौसम में ठंडक महसूस हुई। चिकित्सकों ने इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीएचसी के प्रभारी डा. मनीष अरोड़ा ने बताया कि इन दिनों संक्रमित बीमारियों का खतरा रहता है। वायरल फीवर चल रहा है। अब बारिश होने से ज्यादा सावधानी बरने की जरूरत है। इसलिए बारिश में भीगने से बचना चाहिए और ठंडी हवाएं चलने पर कपड़े शरीर को कवर करने वाले पहनने चाहिए। वहीं दूसरी ओर रूक रूक कर करीब 20 घंटे हुई रिमझिम बारिश से हयातनगर में जलभराव के हालात बन गए। लोगों को निकलने में मुश्किल का सामने करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed