UP: सलवार-सूट पहनकर घर में घुसा ससुर, बहू की ओर झपटा... परिजनों ने ऐसा करते देख उसे पकड़ा, देखें VIDEO
शोर-शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से अधेड़ व्यक्ति को घर में ही पकड़ लिया और पुलिस बुला कर सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे थाना बनियाठेर ले आई जहां अधेड़ व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संभल के बनियाठेर थाना क्षेत्र के कस्बा नरौली के मोहल्ला तेलीवाला कुआं में बुधवार की सुबह एक घर में अनहोनी होने से बच गई। पुत्रवधु का कत्ल करने के इरादे से एक अधेड़ सलवार सूट और बुर्का पहन कर घर छुरी लेकर घर में घुस गया। परिवार के लोग उसे भिखारी समझे। गनीमत रही अधेड़ महिला पर हमला करते हुए झपट्टा मारा ही था कि परिजनों ने उसे मय छुरी के पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं अधेड़ रिश्तेदार और मानसिक तौर पर कमजोर बताया जा रहा है। पुलिस अधेड़ से पूछताछ कर रही है।
घटना कस्बा नरौली के मोहल्ला तेलीवाला कुआं में भूरा पुत्र बशीरुद्दीन का मकान है। बुधवार की सुबह साढ़े 10 बजे करीब भूरा अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर में बैठा हुआ था। उसी समय एक व्यक्ति सलवार सूट पर बुर्का पहन कर घर में घुस आया। परिवार के लोगों ने मांगने वाली महिला समझ उससे पूछा कि क्या चाहिए। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता अधेड़ ने छुरी निकाल कर अचानक पीड़ित की बेटी फूलजहां पत्नी नासिम पर जानलेवा हमला कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए। परिवार के लोगों ने पड़ोसियों की मदद से अधेड़ व्यक्ति को घर में ही पकड़ लिया और पुलिस बुला कर सुपुर्द कर दिया। पुलिस उसे थाना बनियाठेर ले आई जहां अधेड़ व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल फूलजहां के पिता भूरा ने जनपद रामपुर के थाना सैफनी के मोहल्ला ईदगाह कोट निवासी बजरुल हसन के खिलाफ लिखित रूप में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। कार्यवाहक थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- UP: सोने के सौदागर... मो. नावेद ने बताई अगवा होने से लेकर बदमाशों की कैद और फिर पुलिस हिरासत तक की पूरी कहानी