फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   We are proud of our beloved ones, the country is their family

Sambhal News: हमें अपने लाडलों पर है गर्व, देश ही उनका परिवार

Mon, 12 May 2025 12:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 12 May 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
We are proud of our beloved ones, the country is their family
चंदौसी।
विज्ञापन

पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा आतंकियों और आतंकियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद सीजफायर तो हो गया, लेकिन दोनों देश के बीच तनाव के हालात अभी भी बरकरार है। क्योंकि सीजफायर की घोषणा के बाद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। जिससे कभी भी हालात बिगड़ सकते हैं। पाकिस्तान ने दोबारा सीजफायर का उल्लंघन किया तो भारत युद्ध करने को तैयार है। भारतीय सेना के वीर जवान भी अपनी-अपनी छुट्टियां निरस्त कर लौट रहे हैं। बॉर्डर पर लगे सेना के जवानों की परिवार वाले उनका हौंसला बढ़ा रहे हैं। माताओं का कहना है कि उन्हें अपने लाडलों पर गर्व है। देश ही उनका परिवार है। इकलौती वही उनकी माता नहीं हैं बल्कि देश की बहुत सी माताएं हैं जिनकी सुरक्षा के लिए वह बॉर्डर पर तैनात होकर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए डटे हुए हैं।
चंदौसी। नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा के रहने वाले किसान मीर सिंह का बेटा अमरजीत सिरोही भारतीय सेना में है और असम के सिलीगुड़ी में तैनाती है। छोटे भाई सुरजीत सिरोही पुलिस मेंं कांस्टेबल हैं। मां बलवीर कौर ने बताया कि उनका बेटा देश के लिए सेवा कर रहा है। इस बात पर उन्हें गर्व है। बताया कि बेटा होली पर घर आया था। भारत-पाकिस्तान के बीच जब तनाव बढ़ा तो वह छुट्टी निरस्त कर ड्यूटी पर लौट गया। भगवान से यही प्रार्थना है कि जिन माताओं के बेटे सेना में हैं, सब सुरक्षित रहें और देश को गौरवान्वित करें।
विज्ञापन

मेरे बेटे की एक मां नहीं, पूरा देश उसका परिवार
चंदौसी।
सीता रोड के रहने वाले सत्यपाल सिंह यादव का बेटा रामबाबू यादव बीएसएफ के जवान हैं। उनकी तैनाती कृष्णा गंज बिहार में है। छोटे भाई आदित्य यादव पुलिस में सिपाही हैं। बड़े भाई सतीश यादव पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। मां धनवती यादव ने बताया कि उसका बेटा रामबाबू पांच मई को एक माह की छुट्टी पर आया था। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने पर उसने छुट्टी रद्द कर दी गई। बताया कि बेटा सोमवार को वापस ड्यूटी पर लौट रहा है। बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। बेटे की वह अकेली मां नहीं हैं, बल्कि पूरा देश उसका परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article