फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wazirganj police reached the bullion market in search of stolen jewelry.

Sambhal News: चोरी के जेवरात की तलाश में सर्राफा बाजार पहुंची बजीरगंज पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Wazirganj police reached the bullion market in search of stolen jewelry.
चंदौसी। चोरी किए गए जेवर की तलाश में जनपद बदायूं के थाना बजीरगंज पुलिस शनिवार की शाम चंदौसी पहुंची और यहां सर्राफा बाजार में एक दुकान पर पूछताछ की। इस दौरान सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस की सराफा व्यापारी से नोकझोंक भी हुई। हालांकि इस मामले में कोतवाली पुलिस ने किसी प्रकार की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

कस्बा बजीरगंज के आंवला रोड निवासी आलोक गुप्ता ने बताया कि उनका भतीजा उनके घर में ही रहता है। करीब दो माह पहले उनके घर से 44 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए थे। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को भतीजे पर शक हुआ। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो भतीजे ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त सुमित चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर चितौरी गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन

सुमित के भाई अमित के कहने पर उसने घर से जेवरात चोरी किए थे और बाद में अमित को दे दिए। शनिवार को बजीरगंज पुलिस अमित को साथ लेकर चंदौसी के एक सराफा व्यापारी की दुकान पर पहुंची। पूछताछ में अमित ने जेवरात इसी दुकान पर बेचने की बात स्वीकार की। वहीं, दुकानदार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले अकबरपुर चितौरी निवासी व्यक्ति अपनी बहन के साथ जेवरात बेचने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने बताया था कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इलाज के लिए रुपयों की जरूरत बताने पर दुकानदार ने 4.57 लाख रुपये में जेवरात खरीद लिए थे। वहीं, बजीरगंज पुलिस की ओर से आए उप निरीक्षक पवन भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान चोरी के जेवरात चंदौसी में बेचे जाने की जानकारी मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर चंदौसी कोतवाल संत कुमार ने बताया कि बजीरगंज पुलिस के चंदौसी आने की जानकारी उन्हें नहीं है। बजीरगंज पुलिस ने कोतवाली में आमद भी नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed