{"_id":"6a1755fb1565a408630b4a56","slug":"water-tank-shut-down-for-eight-days-villagers-thirsting-for-water-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-135893-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आठ दिनों से पानी की टंकी बंद, पानी को तरस रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आठ दिनों से पानी की टंकी बंद, पानी को तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन
मढ़न। असमोली ब्लॉक के गांव बुकनाला सादात में पिछले आठ दिनों से पानी की टंकी खराब पड़ी है। इस कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पानी की आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि कई घरों में नल की व्यवस्था नहीं है। जिन घरों में सबमर्सिबल पंप हैं, वहां बिजली कटौती के कारण पानी नहीं मिल पा रहा। कई परिवार दूसरों के घरों से पानी भरकर गुजारा कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पानी की टंकी परिसर में पशु बांधने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने टंकी की देखरेख में लापरवाही की शिकायत की है। गांव निवासी मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद आरिफ, ताजदार और शान मियां ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले आठ दिनों से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
000
पानी की टंकी का वॉल्व खराब हो गया था। जल निगम से मोटर के वॉल्व की मरम्मत कराई जा रही है। जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
हिदायत अली, प्रधानपति, ग्राम पंचायत बुकनाला सादात