फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water supply stopped as soon as connection was made to the tube well under Amrit Yojana.

Sambhal News: अमृत योजना के तहत नलकूप से कनेक्शन करते ही पानी की आपूर्ति बंद

Fri, 08 Dec 2023 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Dec 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
Water supply stopped as soon as connection was made to the tube well under Amrit Yojana.
चंदौसी (संभल)। अमृत योजना के तहत बिछाई गई नई पेयजल पाइप लाइन को नलकूप से जोड़ते ही दो वार्डों के 15 हजार लोगों को पानी नसीब नहीं हुआ। लोग पड़ोसी के सबमर्सिबल अथवा हैंडपंप पर निर्भर हैं। बृहस्पतिवार को समस्या का समाधान न होने पर खुर्जागेट में लोगों ने विरोध जताया।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका में 56 करोड़ की लागत से अमृत योजना के तहत 170 किलोमीटर लंबी पेयजल पाइप लाइन बिछाई गई और पांच ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं। नगर पालिका ने तीन दिन पहले वार्ड 22 व वार्ड 21 में नलकूपों को पुरानी पाइप लाइन से हटाकर नई पाइप लाइन से जोड़ दिया। पानी की सप्लाई शुरू की गई, लेकिन पर वह गली मोहल्लों में टंकी तक नहीं पहुंचा। पिछले तीन दिन से वार्ड 22 के मोहल्ला जेठावाली गली, गोपाल मोहल्ला, अचारजान, लाठी बाजार, डिस्पेंसरी रोड, वार्ड 21 के मोहल्ला कुम्हार गली, मोहल्ला महाजन, मोहल्ला रामनौमी, बिसौलीगेट में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इन मोहल्लों की आबादी करीब 15 हजार है। मोहल्ले के लोग पिछले तीन दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सुबह उठते ही पड़ोसी के सबमर्सिबल पंप से पानी भरने में लग जाते हैं, ताकि रोजमर्रा के काम निपटा सकें। मोहल्ले में आसपास लगे इंडिया मार्का हैंडपंप पर सुबह लाइन लग जाती है। मोहल्ला जेठावाली गली, रामनौमी, कुम्हार गली में हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर मारामारी रहती है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक समाधान नहीं हुआ है। न ही नगर पालिका का कोई कर्मचारी मोहल्ले तक पहुंचा है।
विज्ञापन


वार्ड- 12 के नलकूप की मोटर जली
नगर में वार्ड-12 में सीकरी गेट पुलिस चौकी के सामने लगे ट्यूबवैल की मोटर मंगलवार को खराब हो गई। इससे करीब 400 घराें की पानी आपूर्ति ठप है।
कुछ स्थानों पर पुरानी पाइप लाइन भी ठप
नगर के मोहल्ला हनुमान गढ़ी की कुछ गलियां, बड़ा महादेव, आवास विकास, सुभाष रोड, गांधी रोड सहित अन्य वार्डों में कुछ स्थानों पर पुरानी पाइप लाइन से भी पानी नहीं आ रहा है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल समस्या की शिकायत पालिका के टोल फ्री नंबर पर तीन पहले दर्ज कराई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदारों की अनदेखी से समस्या बढ़ती जा रही है।
आशीष कुमार अग्रवाल, धोबियान गली
अमृत योजना में नई पाइप लाइन से अभी कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। जगह-जगह पाइप लाइनों में लीकेज है। कई बार पालिकाध्यक्ष व ईओ को लिखित में शिकायत दे चुका है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।-अनुराग अग्रवाल, सभासद वार्ड नंबर 22

वार्ड की चार गलियों में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा है। पालिका से काफी बार शिकायत कर चुका है। पानी के लिए पड़ोसी के सबमर्सिबल पर निर्भर हैं। अब समस्या बढ़ने से लोगों ोको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - मनोज गुप्ता, बिसौली गेट

घर से काफी दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। बीते पांच दिन से पालिका की पाइप लाइनों में पानी नहीं आ रहा है। सुबह उठने के बाद पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। हैंडपंप पर भीड़ लगी रहती है। - ललित कुमार, खुर्जा गेट।

नई पाइप से पानी सप्लाई की शुरुआत करने की कोशिश की गई, पर कुछ तकनीकी समस्या आ गई। जलकल की टीम को लगाया गया है। जल्द ही इसका समाधान कराकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। -आरके भार्गव, ईओ नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed