फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water stuck in the pipe itself in the turn of the second installment

दूसरी किस्त जारी हो तो मिले सैफखां सराय के लोगों को स्वच्छ पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Water stuck in the pipe itself in the turn of the second installment
आठ वर्ष से सैफ खां सराय के लोगों को स्वच्छ पानी की आस है। शासन स्तर से कवायद शुरू हुई तो एमएसडी (मल्टी सेक्टोरल डवलपमेंट) के अंतर्गत कार्य शुरू हो गया। 2014 में ओवरहेड टैंक के अलावा पाइप लाइन तक बिछा दी गई। शासन ने जब दूसरी किस्त जारी नहीं की तो कार्य आगे नहीं बढ़ा। हाउस कनेक्शन नहीं किए गए। कार्यदायी संस्था ने हैंडओवर नहीं किया और गांव के लोगों को अब तक स्वच्छ पानी नहीं मिला है।
विज्ञापन

जलनिगम की अधिशासी अभियंता के अनुसार पत्राचार लगातार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने भी पत्राचार किया है लेकिन शासन स्तर से दूसरी किस्त जारी नहीं हुई है। यदि दूसरी किस्त जारी हो जाए तो कार्य को पूरा कराया जाए और स्वच्छ पानी हर घर तक पहुंचाया जाए। सैफखां सराय की करीब 15 हजार की आबादी है। ज्यादातर लोग मजदूर पेशा है। सबमर्सिबल पंप कम ही लोगों के घरों में लगे हैं। हैंडपंपों से भी दूषित निकलता है, जिससे लोग परेशान हैं। इसी समस्या को देखते हुए घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने की योजना शुरू हुई थी। बजट के अभाव में दम तोड़ गई। आठ वर्ष से लोग स्वच्छ पानी की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

पहली किस्त के बाद कार्य कराया गया था। दूसरी किस्त शासन स्तर से जारी नहीं हुई तो कार्य अधर में लटक गया। ओवरहेड टैंक के अलावा पाइपलाइन व अन्य कई कार्य पूरे कर लिए गए हैं। हाउस कनेक्शन का कार्य अभी होना बाकी है। पत्राचार हमारे स्तर से किया गया है। एक महीने में समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीनाक्षी सिंह, अधिशासी अभियंता, जलनिगम, संभल ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed