फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water problem in sambhal

शहर के तीन हजार लोग बदबूदार पानी पीने के लिए हो रहे मजबूर, नगर पालिका नहीं कर रहा सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
water problem in sambhal
नगर पालिका द्वारा मिल रही पानी की आपूर्ति इस तरह मिल रही है। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला लोधी सराय, हातिम सराय और सोतीपुरा में गंदे पानी की आपूर्ति दी जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश पनप गया। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका से कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में समाधान कैसे होगा। लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। कई बार आश्वासन तो मिला लेकिन समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

दरअसल इस इलाके में तीन हजार से ज्यादा लोग दूषित और बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हैं। डेरा सराय के ओवरहेड टैंक से आपूर्ति दी जा रही है। कई बार परेशान हाल लोगों ने नगर पालिका से इस समस्या के समाधान की मांग की लेकिन हर बार आश्वासन तो दिया लेकिन समाधान नहीं किया गया। इस समस्या से परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन

अवैध कनेक्शन कर लिए हैं। उनकी लिकेज हो गई है। अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों की सूची तैयार की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। जो समस्या है उसका समाधान होगा। इसके लिए जेई को भी बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपाल सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed