फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water logging in samnhal city

नालों की सफाई काम न आई, दुकानों में घुसा पानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
water logging in samnhal city
संभल कचहरी में हुए जल भराव का नजारा। पंप सेट लगाकर पानी निकवाने का हो रहा है प्रयास। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर में सोमवार की रात और मंगलवार की सुबह हुई बारिश ने जन जीवन को प्रभावित किया। हल्लू सराय में मुख्य मार्ग पर जन निकासी का इंतजाम नहीं होने से दुकान में पानी घुस गया। यशोदा चौराहे में नाला बंद होने से सड़क पर पानी बहा तो लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। हल्लू सराय की दुर्गा कालोनी में खाली पड़े भूृखंडों में पानी भर गया। पानी भरने से ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल भी उसकी चपेट में आए और करेंट उतरने पर एक गाय की मौत हो गई। इस घटना से लोग आहत और आक्रोशित हैं। बारिश के कारण संभल-चंदौसी मार्ग पर सड़क के दोनों ओर कई जगह पानी भरा। इससे स्कूली बच्चों और महिलाओं को ज्यादा तकलीफ हुई। वहीं सड़क के किनारे दोनों तरफ कूड़े के ढेर से गंदगी हो रही है। यह स्थिति पालिका द्वारा 52 लाख रुपये खर्च करके बनवाए गए पार्क के आगे नूरियो सराय की ओर देखी जा सकती है। सड़क के दोनों तरफ जल निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। इसका खामियाजा आम लोग तो भुगत ही रहे हैं बल्कि सड़कों को भी क्षति हो रही है।
विज्ञापन

संभल चंदौसी मार्ग डामर से बना है। जलभराव के कारण इसमें गड्ढे हो सकते हैं लेकिन न लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान है और न ही नगर पालिका की ओर से कोई प्रयास किया गया है। जलभराव आने वाले समय में समस्या को और बढ़ाएगा।
विज्ञापन

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि नगर पालिका ने बारिश से पहले सभी नाले साफ कराने का भरोसा दिया था लेकिन यह भरोसा टूट चुका है। नाले कई स्थानों पर पटे पड़े हैं। इसका खामियाजा भुगत रहे लोगों का कहना है कि जब पालिका को पता था कि बारिश होने के समय समस्या आएगी तो समाधान पहले क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed