फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   water lavel of ganga in sambhal

गंगा राजघाट पर बढ़ा जलस्तर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
water lavel of ganga in sambhal
गंगा का जलस्तर बढ़ा, राजघाट में स्नान को बनी पैड़ी पानी में डूबी
विज्ञापन

आठ बाढ़ शरणालय स्थल बनाए गए
पानी का बहाव अधिक, गंगा स्नान पर लगी रोक,
अभी तक फसलों को नहीं नुकसान, तटबंध से दूर है गंगा का पानी
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी/गुन्नौर। गंगा का जलस्तर पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। बबराला राजघाट में स्नान को बने घाट की पैड़ी तक पानी पहुंच गया है। पानी का बहाव अधिक है। स्नान पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही क्षेत्र में स्थापित बाढ़ चौकी सक्रिय हो गई है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से मैदानी नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। पिछले दिनों से गंगा में भी लगातार पानी बढ़ रहा है। हालांकि अभी तक खतरे के निशान से काफी नीचे है। गुरुवार को बबराला में राजघाट गंगा किनारे स्नान के लिए पैड़ी पर पानी आ गया। पैड़ी पानी में डूब गई। राजघाट में गंगा स्नान की व्यवस्था पर रोक लगा दी है। स्नान के लिए घाट पर लगाई जाने वाली बांस और बल्ली हटा दी गई है।
विज्ञापन

अभी तटबंध से काफी दूर है पानी
गंगा में जलस्तर बढ़ गया है, पर अभी बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। बाढ़ से बचाव को बनाए गए तटबंध से भी काफी दूर तक गंगा बह रही है। साथ ही फसल आदि को किसी भी तरह का नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनी है छह बाढ़ चौकी, सात गोताखोर तैनात
प्रशासन ने बाढ़ से बचाव के लिए छह बाढ़ चौकी बनाई है। साथ ही उन पर स्टाफ तैनात कर दिया है। सभी बाढ़ चौकी पर तैनात स्टाफ सक्रिय हो गया है। प्रशासन ने बबराला राजघाट से आगे प्राथमिक विद्यालय मिठनपुर, जूनियर हाई स्कूल खिरकवारी टप्पा वैश्य, प्राथमिक विद्यालय काशीपुर, जूनियर हाई स्कूल रसूलपुर, प्राथमिक स्कूल शाजानाबाद डांडा और प्राथमिक स्कूल चाऊपुर डांडा में बाढ़ राहत चौकी बनाई है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर सात गोताखोर तैनात कर दिए हैं।
बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आठ शेल्डर होम बनाए
प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए आठ स्थानों पर शेल्टर होम बनाए हैं। यदि आबादी के बीच पानी आती है, तो ग्रामीणों को शेल्डर होम में रोका जा सके। ये शेल्टर होम हरिबाबा इंटर कालेज घौंसली राजा, युग निर्माण विद्यापीठ इंटर कालेज मडकावली, जनता इंटर कालेज जुनावई, राजकीय महाविद्यालय जुनावई, दीनानाथ इंटर कालेज गुन्नौर, सिपाही लाल इंटर कालेज रजपुरा, रविदास इंटर कालेज जिजौंडा, हरिबाबा इंटर कालेज गंवा में बनाए हैं।

जल स्तर बढ़ रहा है, पर बाढ़ जैसे हालात अभी नहीं हैं। बाढ़ से निपटने के सभी इंतजाम किए गए हैं। एहतियात के तौर पर बाढ़ चौकी सक्रिय कर दी गई है। वह स्वयं भी क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेंगे। ।
दीपेंद्र यादव, उपजिलाधिकारी गुन्नौर।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed