फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water crisis deepens in many localities due to leakage in pipeline

Sambhal News: पाइप लाइन में लीकेज होने से कई मोहल्लों में गहराया पानी का संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in many localities due to leakage in pipeline
चंदौसी में पेयजल पाइप लाइन की लीकेज ठीक करते पालिका कर्मचारी - संवाद
चंदौसी(संभल)। बृहस्पतिवार शाम मोहल्ला घटेलश्वर गेट पर कोचिंग सेंटर से थोड़ी दूर पाइप लाइन में लीकेज होने से कई मोहल्लों में पानी का संकट गहरा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लीकेज की सूचना पालिका को समय पर दे दी गई थी, लेकिन लापरवाही के चलते समस्या का समाधान समय पर नहीं किया गया।
विज्ञापन


नगर में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। जगह-जगह लाइनों में लीकेज हो रहे हैं, तो लीकेज की मरम्मत के दौरान सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए जाते हैं, जिससे सड़कें भी खराब होने लगी हैं। बृहस्पतिवार दोपहर घटलेश्वर गेट स्थित कोचिंग सेंटर के पास पेयजल लाइन में एक बड़ा लीकेज हो गया। इसके बाद मोहल्ला गोपाल, होली मोहल्ला, कायस्थान, धोबियान, अचारजान, बड़ा महादेव, रुस्तगी मोहल्ला, नोनवाला, तेलीवाला और हाथी खाना सहित कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। पानी की कमी से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

हालात इतने बिगड़ गए हैं कि लोगों को हैंडपंप, सरकारी नलों और पड़ोसियों के सबमर्सिबल पर निर्भर होना पड़ गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर हुई लीकेज को अगले दिन दोपहर तक नहीं ठीक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई अनुज कुमार का कहना है कि शाम को पाइप लाइन की मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।




....................

बृहस्पतिवार शाम से ही पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। आए दिन पाइप लाइनों में लीकेज की वजह से पेयजल सप्लाई बाधित हो जाती है। जबकि करोड़ों रुपये खर्च कर नई पाइप लाइन शहर में बिछाई गई थी।

-अर्जुन सिंह, निवासी मोहल्ला बड़ा महादेव
....................

पूरे दिन पानी के लिए दौड़भाग करनी पड़ रही है। घर के कामकाज ठप पड़ गए हैं। पड़ोस से पानी मांगकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। पाइप लाइन में लीकेज की समस्या अब आम हो गई है। आए दिन शहर में कहीं न कहीं की लाइन लीकेज हो जाती है।
-कुलदीप वार्ष्णेय, निवासी मोहल्ला खुर्जा गेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed