फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Water Abhishek of Lord Shiva in Shiva temples, cheers resonated

Sambhal News: शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक, गूंजे जयकारे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Water Abhishek of Lord Shiva in Shiva temples, cheers resonated
संभल। सावन महीने के पहले सोमवार को संभल जिले के शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। वहीं विभिन्न गंगाघाटों से कांवड़ लेकर आए कांवड़ियों ने भी भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंजते रहे। भक्तों की सुरक्षा में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने पहले सोमवार को शिव मंदिरों में भक्तों के उमड़ने को लेकर सुरक्षा और निगरानी के प्रबंध किए थे। सोमवार को भोर से शिव मंदिरों में भक्त उमड़ने लगे। संभल के सूर्यकुंड मंदिर पर सुबह पांच बजे से ही भक्त कतार में खड़े नजर आए। यहां भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए मनौती मांगी। बम-बम भोले के जयकारे से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

बहजोई मार्ग पर स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, सरायतरीन पर सुबह चार बजे से ही भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। महत्व के चलते मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी नजर आईं। पुरुषों के अलावा महिलाएं अलग-अलग कतारों में खड़े रहने के बाद बारी आने पर भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल के अलावा असमोली, गुमसानी, सिरसी, हजरतनगर गढ़ी, फत्तेहपुर भाऊ, पवांसा, रजपुरा, गवां क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी सावन महीने के पहले सोमवार को भक्तों ने उत्साह के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं, गंगाघाटों से कांवड़ लेकर लौटे कांवड़ियों ने भी भगवान शिव का जल अर्पित करते हुए मनौती मांगी।

00000000000
असमोली क्षेत्र के मंदिरों में हुआ जलाभिषेक
मढ़न। असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव मढ़न में महादेव शिव मंदिर, महादेव शिव मंदिर देहरी जग्गू, प्राचीन महादेव शिव मंदिर सैदपुर जयराम व सीडल माफी महादेव शिव मंदिर में सोमवार को सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। शिव भक्तों ने दूध, शहद, वेलपत्र, भांग, धतूरा, पुष्प और गंगाजल से बम-बम भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।
गांव गुमसानी में स्थित झारखड़ी महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। झारखंडी महादेव शिव मंदिर के महंत अश्वनीपुरी महाराज ने बताया कि सावन महीने के पहले सोमवार से ही शिव भक्त ब्रजघाट और हरिद्वार से गंगाजल लाते हैं। मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।
मंदिर की कमेटी के चित्रेश राघव, रितिक राजपूत, धर्मेश सिंह, अंकित ठाकुर, मिंटू ठाकुर, यशपाल सिंह, वीरपाल सिंह, डा.सुखवीर सिंह आदि रहे। इस बीच सीओ असमोली कुलदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने क्षेत्र के शिव मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



000000
हाफिजपुर के शिव मंदिर में उमड़े भक्त
संभल। तहसील क्षेत्र के गांव हाफिजपुर में प्राचीन शिव मंदिर पर सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। तमाम भक्तों ने यहां मनोकामना कुंड में स्नान भी किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा, अध्यक्ष हरिओम शर्मा, सुरेंद्र सिंह, अनुज शर्मा, मुन्नू रोहिला आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed