फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Was getting confused for the last two years for measurement

Sambhal News: पैमाइश के लिए दो साल से कटवा रहा था चक्कर

Thu, 14 Dec 2023 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 14 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Was getting confused for the last two years for measurement
संभल। पुश्तैनी आधा बीघा जमीन की पैमाइश के लिए करीब दो वर्ष से गांव बटौआ निवासी दुर्गेश कुमार भटक रहे थे। पैमाइश के बाद ही पक्की ठियाबंदी होनी थी। पहले एसडीएम कार्यालय के चक्कर लगाए। बाद में एसडीएमए कार्यालय से आदेश हुए तो पक्की ठियाबंदी नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

दुर्गेश कुमार के अनुसार वह शिमला में प्राइवेट नौकरी करते हैं और हर महीने छुट्टी लेकर पैमाइश कराने की गुहार लगाने आना पड़ रहा था। दस दिन पहले कानूनगो वीरेंद्र सिंह ने पैमाइश करने की बात कही लेकिन रिश्वत के रूप में 12 हजार रुपये मांगे। पहले जब मना किया तो उसने सही से बात नहीं की और जब रुपये देने के लिए कहा तो वह जल्द ही पैमाइश करने के लिए तैयार हेा गया था। इसके बाद ही एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी। दुर्गेश ने बताया कि कानूनगो ने जो 12 हजार रुपये रिश्वत तय की थी उसमें छह हजार रुपये काम करने से पहले मांगे थे। बाकी छह हजार रुपये काम करने के बाद देने के लिए कहा था। वहीं दूसरी ओर कानूनगो को निलंबित किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसकी रिपोर्ट एसडीएम सुनील कुमार द्वारा जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन





सात महीने पहले संभल तहसील में हुई थी तैनाती



कानूनगो वीरेंद्र सिंह की तैनाती संभल तहसील में सात महीने पहले ही हुई है। वह लेखपाल से पदोन्नत होकर आए हैं। उससे पहले गुन्नौर तहसील में कई वर्ष तक तैनात रहे हैं। चर्चा है कि कानूनगो बिना रुपये लिए किसी का भी काम नहीं कर रहे थे। दुर्गेश कुमार को भी पहले कई चक्कर लगवाए और बाद में 12 हजार रुपये रिश्वत देने की मांग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान के वेश में कक्ष में मौजूद था एंटी करप्शन टीम का एक सदस्य
जिस समय दुर्गेश कुमार ने कानूनगो वीरेंद्र सिंह को रिश्वत के छह हजार रुपये दिए थे। उस समय एंटी करप्शन टीम का एक सदस्य सामने ही खड़ा था। जिसका वेश किसी किसान की तरह था। कुर्ता पजामा पहने होने क कारण वीरेंद्र सिंह समझ नहीं सका और उन्हाेंने रिश्वत के रुपये लेकर जेब में जैसे ही रखे वैसे ही टीम के सदस्य ने पूरी टीम को बुला लिया। तहसील के एक कर्मचारी ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम के सभी सदस्य किसान जैसे ही लग रहे थे। कानूनगो को पकड़ा तो कुछ कर्मचारी उठे लेकिन उससे पहले ही टीम ने कहा वह एंटी करप्शन टीम से हैं। इसके बाद किसी ने कोई टोका टाकी नहीं की और टीम गिरफ्तार कर ले गई।

रिश्वत लेने के आरोप में कानूनगो को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। निलंबन की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। -सुनील कुमार, एसडीएम, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed