फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wanted in gangster act surrendered after reaching the police station

Sambhal: गैंगस्टर ने थाने में पहुंचकर किया आत्मसमर्पण, बोला- साहब मुझे मत मारना गोली, माफ कर दो

Tue, 25 Apr 2023 12:35 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 25 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी जाबुल पर गोकशी का मुकदमा दर्ज है। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी।

विज्ञापन
Wanted in gangster act surrendered after reaching the police station
गैंगस्टर का आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जिले के हयातनगर थाना पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश से घबराए गैंगस्टर के आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी काफी समय से वांछित चल रहा था। इस दौरान आरोपी ने आत्मसमर्पण का पोस्टर अपने हाथों में लिए हुए था। जिसमें गोली नहीं मारने और गिरफ्तार करने की गुहार लिखी थी।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हैबतपुर निवासी जाबुल पर गोकशी का मुकदमा दर्ज है। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इस पर पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। आरोपी मंगलवार की सुबह 11 बजे आत्मसमर्पण का पोस्टर अपने हाथों में लिए थाने पहुंचा। जहां उसने थाना प्रभारी कर्मसिंह पाल से हाथ जोड़ कर प्रार्थना की। कहा कि साहब अब मैं अपराधिक घटनाओं से दूर रहूंगा और मुझे माफ कर दो। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया की आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed