{"_id":"578a88b74f1c1b027d1410e9","slug":"wall-fall-child-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढ़न में गिरी दीवार, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढ़न में गिरी दीवार, बालिका की मौत
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
संभल के मढ़न गांव में बारिश के दौरान गिरा है यह मकान।
मढ़न गांव में शनिवार को सुबह करीब 6.30 बजे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई। काफी देर कोशिश करने के बाद बालिका के शव को मलबे से बाहर निकाला गया। बालिका की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया।
असमोली थाना क्षेत्र के मढ़न गांव निवासी जाबिर हुसैन का परिवार घर में बैठकर नाश्ता कर रहा था। जाबिर हुसैन के घर के पीछे खाई है जिसमें पानी भरा है। गारे से बनी मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। परिवार वाले जल्दी से घर से बाहर निकल गए। उनकी 10 वर्षीय पुत्री महरीन मकान के मलबे में दब गई। मलबा हटाकर महरीन को बाहर निकाला गया लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर तहसीलदार अरविंद तिवारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजा दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार अरविंद तिवारी ने कहा कि यह हादसा दैवी आपदा की श्रेणी में नहीं आता है। इसलिए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद नहीं दी जा सकेगी। जांच आख्या एसडीएम के पास भेज दी है।