फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wall collided with tractor, child serious due to being buried in debris

ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी दीवार, मलबे में दबने से बालक की हालत गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Wall collided with tractor, child serious due to being buried in debris
संभल। गुन्नौर क्षेत्र के गांव नगला अमजेरी में ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने दीवार में टक्कर मार दी। हादसे में गिरी दीवार के मलबे के नीचे दबने से आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

गुन्नौर थाना क्षेत्र के नगला अजमेरी में ही गांव का ही एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली में ईंटें भरकर ले जा रहा था। रास्ते में जाते समय भूरे सिंह के मकान की दीवार से ट्रैक्टर टकरा गया। हादसे में दीवार भरभराकर गिर पड़ी। वही दीवार के सहारे गांव भूरे सिंह का पुत्र रोहित (8) भी खड़ा था। दीवार गिरने से बालक भी मलबे के नीचे दब गया। परिवार के लोगों के द्वारा शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और तुरंत ही दीवार के मलबे को हटाकर बालक रोहित को बाहर निकाला। घायल बालक को उपचार के लिए जुनावई सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक को अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed