फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Voter turnout towards BJP remained high despite low polling percentage

Sambhal News: मतदान प्रतिशत कम होने के बाद भी भाजपा की ओर रूझान मतदाताओं का अधिक रहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Voter turnout towards BJP remained high despite low polling percentage
संभल। जिले में 53.33 प्रतिशत मतदान किया गया था। मतगणना के बाद स्पष्ट हो गया कि कम मतदान होने के बाद भी जिले में भाजपा की ओर रूझान ज्यादा रहा। यही कारण रहा जो पांच निकायों में भाजपा को जीत मिली है। दरअसल जिले के आठ निकायों में 418568 मतदाता हैं। इसमें से चार मई को 223054 ने मतदान किया था।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में सबसे ज्यादा मतदान संभल नगर पालिका परिषद में 10119 किया गया। क्योंकि मतदाताओं की संख्या भी इस निकाय में 192683 है। दूसरे स्थान पर मतदान चंदौसी नगर पालिका परिषद का रहा था। 48705 मत पड़े थे। इस निकाय में मतदाताओं की संख्या 100922 है। वहीं बहजोई में 20239 मत पड़े थे। इस निकाय में मतदाताओं की संख्या 32936 है। वहीं नगर पंचायत सिरसी 14510 मत पड़े थे। इस निकाय में मतदाताओं की संख्या 26035 है।
विज्ञापन

बबराला नगर पंचायत में 10274 मत पड़े थे। इस निकाय में मतदाताओं की संख्या 17217 है। गुन्नौर नगर पंचायत में 11919 मत पड़े थे। इस निकाय में मतदाताओं की संख्या 22678 है। नरौली नगर पंचायत में सबसे ज्यादा मतदान किया गया था। इस निकाय में 10762 मत पड़े। कुल मतदाता 17019 हैं। वहीं नगर पंचायत गवां में 5429 मत पड़े थे। यह निकाय जिले में सबसे कम मतदाताओं का है। कुल 8932 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed