{"_id":"622cfa18f39bb2639e243766","slug":"vote-percentage-increased-in-yogi-wave-but-one-seat-decreased-chandausi-news-mbd421413522","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी लहर में वोट प्रतिशत बढ़ा पर घट गई एक सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी लहर में वोट प्रतिशत बढ़ा पर घट गई एक सीट
विज्ञापन
चंदौसी। जनपद में योगी लहर के बीच गुन्नौर विधानसभा सीट को छोड़कर अन्य सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। इसके बावजूद जिले में भाजपा की एक विधानसभा सीट और घट गई है। असमोली और संभल विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे।
संभल जनपद में चंदौसी विधानसभा सीट छोड़कर अन्य सीटें सपा के प्रभाव की मानी जाती है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी लहर में पार्टी आगे बढ़ी थी और चार में दो विधानसभा सीट (चंदौसी, गुन्नौर) पर जीत दर्ज की थी। 2022 के चुनाव में भाजपा चारों विधानसभा सीटों पर दमदार तरीके से लड़ी। योगी लहर में गुन्नौर विधानसभा सीट को छोड़कर चंदौसी, असमोली, संभल में असर दिखाई दिया। तीनों सीटों पर भाजपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। इसके बावजूद इनमें से चंदौसी सीट को ही भाजपा जीत पाई है। संभल और असमोली सीट पर योगी लहर में बढ़ा वोट प्रतिशत जीत के लिए नाकाफी रहा। भाजपा प्रत्याशियों को दूसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ा।
भाजपा का वोट प्रतिशत
विधानसभा क्षेत्र 2017 2022
असमोली 30.82 33.23
चंदौसी 47.22 49.53
संभल 25.03 26.83
गुन्नौर 47.69 39.11
संभल को छोड़ अन्य सीटों पर घटा बसपा का वोट प्रतिशत
बसपा भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रही। पिछले चुनाव के मुकाबले चंदौसी, असमोली, गुन्नौर सीट में वोट प्रतिशत घट गया है। संभल विधानसभा सीट पर बसपा को 2017 में 15.32 प्रतिशत वोट मिले थे, 2022 में यह प्रतिशत बढ़कर 18.24 ही रह गया। बसपा के वोट प्रतिशत में मामूली बढ़ोत्तरी हुई।
विज्ञापन
सुधीर मल्होत्रा सहित अन्य पदाधिकारियों के बूथ पर जीती भाजपा
चंदौसी। चंदौसी विधानसभा सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गुलाब देवी विजयी रहीं। भाजपा पदाधिकारियों ने अपने-अपने बूथ पर प्रत्याशी को जीताकर आगे भेजा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मल्होत्रा की बूथ संख्या 123 पर भाजपा को 520 और सपा को 35 वोट मिले हैं। भाजपा के जिला महामंत्री धीरेंद्र यादव की बूथ संख्या 176 पर भाजपा को 452, सपा को 86 वोट मिले हैं। वहीं पूर्व एमएलएसी चंद्रपाल सिंह के बूथ 196 पर भाजपा को 456, सपा को 38 वोट मिले हैं। भाजपा नेता गजराज सिंह के बूथ 205 पर भी भाजपा को 331, सपा को 67 वोट, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कठेरिया के बूथ 135 पर भाजपा को 414, सपा को 73 वोट मिले हैं।