फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vomiting and diarrhea patients increased in summer

Sambhal News: गर्मी में उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Vomiting and diarrhea patients increased in summer
संभल। तापमान लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात नौ बजे तापमान तीन डिग्री कम होकर 39 डिग्री पहुंच गया। गर्मी से लोग बेचैन नजर आए। जिला अस्पताल की ओपीडी में भी 670 मरीज पहुंचे। इसमें करीब 200 मरीज उल्टी और दस्त की समस्या के शामिल थे। पांच मरीजों की हालत गंभीर होने पर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करना पड़ा। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी बढ़ने से लोगों की सेहत पर असर पड़ना शुरू हो गया है। खान-पान में असावधानी बरतने से पेट की समस्या के मरीजों की संख्या बढ़ी है। चिकित्सकों के अनुसार हर दिन ऐसे 20-25 मरीज उल्टी दस्त के आ रहे हैं जिन्हें सुबह से शाम तक भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।
विज्ञापन

इस बढ़ती गर्मी में क्या खाएं और क्या न खाएं
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. चमन प्रकाश ने बताया कि गर्मी के मौसम में खाने-पीने पर पूरी एहतियात बरतनी चाहिए। बताया कि इस मौसम में अरहर, उड़द की दाल नहीं खानी चाहिए। इसके अलावा बेगन और अरबी की सब्जी भी नहीं खाना चाहिए। यह पेट के लिए गर्मी में नुकसान पहुंचाती है। बताया कि दाल में मूंग और मसूर की दाल खानी चाहिए। फलों में तरबूज, खरबूज और लीची का सेवन करना चाहिए। केमिकल्स से पकाए गए आम को नहीं खाना चाहिए। वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि इस मौसम में फल ठंडे करने के बाद ही खाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed