फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vlada's death: Forum members allege murder.

Sambhal News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Vlada's death: Forum members allege murder.
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव दुगावर में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा निवासी बाबूराम की बेटी सलोनी की शादी करीब दो साल पहले दुगावर निवासी युवक कुमार से हुई थी। दंपती का एक साल का बेटा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को देवरानी-जेठानी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सलोनी कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसका शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मायके वाले गांव पहुंचे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सलोनी गजरौला से जीएनएम तीसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसका पति गांव में क्लीनिक चलाता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी असमोली अमन सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed