फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   virus attack st post office sambhal

मुख्य डाकघर के सर्वर पर वायरस अटैक, लेनदेन बंद

Tue, 23 May 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 23 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
virus attack st post office sambhal
postoffice varanasi
संभल स्थित मुख्य डाकघर के सर्वर पर 15 मई शाम तकरीबन साढ़े पांच बजे वायरस अटैक का मामला प्रकाश में आया है। इससे सर्वर ठप पड़ा है, कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


इससे सात दिनों से कामकाज ठप है। लेनदेन पर ब्रेक लग गया है, लेकिन वायरस अटैक पर विभाग के इंजीनियर और पोस्टमास्टर कुछ कहने को राजी नहीं है। ग्राहक आते हैं और लौट जाते हैं। एक दिन में संभल डाकघर से तकरीबन तीन लाख रुपये का लेनदेन होता है। 
विज्ञापन


बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के कंप्यूटर सिस्टम पर जिनदिनों वायरस(वानाक्राई) अटैक का खतरा था। इसी दौरान संभल डाकघर के सर्वर पर वायरस अटैक हो गया। इसके चलते तभी से कामकाज ठप हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकघर में सर्वर में तकनीकी खामी की स्लिप चस्पा कर दी गई है, मगर ज्यादा कुछ कहने को कोई तैयार नहीं है। इसके कारण ग्राहक परेशान होकर लौट रहे हैं। डाकघर से न कोई रजिस्ट्री हो पा रही है और न ही किसी ग्राहक की जमा धनराशि निकल पा रही है। यह स्थिति 15 मई को शाम साढ़े पांच बजे से बनी हुई है। 

जब कोई ग्राहक अपने रुपये निकालने के लिए डाककर्मियों से बात करता है तो कर्मचारी से उसे तकनीकी खराबी की सूचना को पढ़वा देते हैं। ग्राहकों का सवाल है कि आखिर कब तक उन्हें लौटना पड़ेगा। वायरस अटैक हो या सर्वर में तकनीकी खराबी उसको तत्काल दूर किया जाए जिससे उन्हें सेवाएं मिल सकें। 

इस संबंध में जब सोमवार को शाम पोस्टमास्टर सर्वेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि 15 मई को शाम साढे़ पांच बजे सर्वर खराब हो गया है। सिस्टम बंद हो गए हैं।

इन्हें ठीक करने के लिए उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। सोमवार को तकनीकी कर्मचारी और इंजीनियर आए थे, सिस्टम ठीक किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि देर रात्रि तक सभी सिस्टम ठीक हो जाएंगे और मंगलवार से सेवाएं सुचारू हो जाएंगी। 

संभल डाकघर में एक हफ्ते से कार्य ठप पड़ा है। इसकी वजह वायरस अटैक बताई जा रही है। मैं अपनी मां की पेंशन के दस हजार रुपये लेने के लिए पिछले एक हफ्ते से डाक खाने आ रहा हूं पर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। -नईम। 

अपने पैन कार्ड की डाक के लिए पिछले तीन दिन से लगातार आ रहा हूं लेकिन सर्वर सही न होने की बात कह कर कर्मचारी रोजाना टाल देते हैं। मुझे डाक प्राप्त नहीं हो सकी। घर बैरंग लौटना पड़ा रहा है। दीपक कुमार


वायरस अटैक था या कुछ और यह तो पता नहीं लगा क्योंकि कोई भी कुछ बताने के लिए तैयार न था। चेन्नई से कंप्यूटर सर्वर को आन लाइन ठीक किया गया है जबकि स्थानीय स्तर पर भी इंजीनियर आए थे। दिन भर काम हुआ है। मंगलवार से  काम काज शुरू हो जाएगा।
सर्वेश कुमार पोस्टमास्टर।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed