{"_id":"6ab19226e54b04525d05bd8e","slug":"violent-clash-among-minors-two-teenagers-attacked-with-a-knife-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-140821-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नाबालिगों में खूनी संघर्ष, चाकू से दो किशोरों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नाबालिगों में खूनी संघर्ष, चाकू से दो किशोरों पर हमला
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में रविवार रात नाबालिगों के बीच मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। गांव के एक किशोर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दो नाबालिगों पर चाकू से हमला किया। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 13 और 14 साल के दो किशोर रविवार रात साढ़े आठ बजे पंचायत घर के सामने बैठे थे। इसी दौरान गांव का एक अन्य किशोर अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ितों के विरोध करने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। दोनों किशोर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को थाने ले गए।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए सीएचसी असमोली भेजा। एक किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आरोपी किशोर और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।