फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers upset due to non-investigation of taking one lakh rupees from 39 people in lieu of lease

Sambhal News: पट्टे कराने की एवज में 39 लोगों से एक-एक लाख रुपये लेने की जांच न होने से ग्रामीण परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Villagers upset due to non-investigation of taking one lakh rupees from 39 people in lieu of lease
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव साकिन शोभापुर मुंजब्ता के ग्रामीणों ने पट्टे कराने की एवज में रुपये लेने वाले ग्राम प्रधान और लेखपाल पर कार्रवाई न होने से रोष जताया है। इसकी शिकायत डीएम मनीष बंसल से की गई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि रुपये लिए डेढ़ साल के करीब बीत गया है पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इस मामले में प्रशासन ने टीम बनाई थी। गांव निवासी वीरपाल का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पहले दो बीघा पट्टे की जमीन देने के नाम पर ग्राम प्रधान और लेखपाल ने एक लाख रुपये लिए थे। काम नहीं हुआ तो प्रधान से रुपये मांगे लेकिन उन्होंने डरा धमकाकर भगा दिया। इस मामले में कई बार तहसील प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मित्रपाल सिंह यादव ने बताया कि ग्राम प्रधान और लेखपाल ने सांठगांठ करके करीब 39 लोगों से पट्टे की भूमि देने के नाम पर 39 लाख रुपये एकत्रित किए हैं लेकिन आज तक किसी को भी पट्टे की भूमि नहीं मिली। हालांकि, बार-बार शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने जांच पड़ताल के लिए टीम गठित की लेकिन अभी तक कोई जांच-पड़ताल नहीं की गई। अब डीएम को शपथपत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed