फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers reached the block to protest against waterlogging in Milak Sainjana, clash with BDO

Sambhal News: मिलक सैंजना मेें जलभराव के विरोध में ब्लॉक पहुंचे ग्रामीण, बीडीओ से झड़प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Villagers reached the block to protest against waterlogging in Milak Sainjana, clash with BDO
सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक सैंजना में पांच महीने से हुए जलभराव के विरोध में तमाम ग्रामीण बृहस्पतिवार को ब्लॉक पहुंच गए। यहां धरना प्रदर्शन करते हुए भूख हड़ताल पर बैठ गए। चार घंटे बाद बीडीओ कार्यालय से निकले। इस पर उनसे झड़प हो गई। बाद में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन धरना-प्रदर्शन को खत्म कराया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे ग्रामीण ब्लॉक पर पहुंच गए थे। ग्राम प्रधान और खंड विकास अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए समाधान की मांग उठाई। इस दौरान अनशन पर बैठी एक महिला की हालत बिगड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर सीएचसी के डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर महिला का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उसे अस्पताल से रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन को शिकायती पत्र दिया है। बीडीओ ने ग्रामीणों को तीन दिन के अंदर समस्या के समाधान का आश्वासन देकर अनशन खत्म करा दिया।
विज्ञापन

महिला सावित्री देवी ने बताया कि पिछले पांच महीने से मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जलभराव में पनप रहे मच्छरों से मोहल्ले में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड का संक्रमण पनप रहा है। इससे मोहल्ले के करीब बीस लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इस दौरान मीना, कैलाशो, सावित्री देवी, क्रांति देवी, राजबाला देवी, विनीता देवी, अमरपाल यादव, वीरभान यादव, सूरजपाल यादव, सत्यभान यादव, मलखान सिंह, प्रेमपाल, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed