{"_id":"603566ea8ebc3ee9614dec37","slug":"villagers-rage-over-yellow-brick-installation-in-panchayat-house-construction-protests-chandausi-news-mbd3807220113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत घर निर्माण में पीली ईंट लगाने पर ग्रामीण भड़के, विरोध प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत घर निर्माण में पीली ईंट लगाने पर ग्रामीण भड़के, विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। चंदौसी के गांव पैगारफातपुर में पंचायत घर निर्माण में पीला ईंट लगाने पर ग्रामीण भड़क गए। विरोध प्रदर्शन कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। मौके पर पहुंचा ठेकेदार पीले ईंट उठाकर ले गया है। ग्रामीणों ने जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को गांव पैगारफातपुर के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर पंचायत घर का निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार पंचायत घर का निर्माण पीली ईंट से करा रहे हैं। मानक के विपरीत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया जाएगा तो जल्द पंचायत घर गिर जाएगा। इससे ग्रामीणों के लिए भी खतरा होगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्य मिलीभगत से कराया जा रहा है। ग्रामीणों का हंगामा देखते हुए निर्माण कार्य रुक गया। इस दौरान बदन सिंह, प्रेमपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, इमरान अली ,शाकिर अली, संजीव मौर्य, टिंकू गुप्ता, प्रेम सिंह, चरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पैगारफातपुर में भट्टा मालिक द्वारा सेकेंड क्वालिटी की ईंट भिजवा दी गई थी। इसको लेकर पंचायत घर निर्माण में पीली ईंट का ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उस ईंट को वापस भेज दिया गया है। अब उच्च क्वालिटी की ईंटों एवं मानक अनुसार निर्माण सामग्री से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
सुधीर यादव, सचिव, बनियाखेड़ा ब्लॉक