{"_id":"61180e768ebc3ee03d22edf1","slug":"villagers-protested-due-to-non-availability-of-electricity-for-48-hours-sambhal-news-mbd3993079122","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे से बिजली सप्लाई न मिलने से आहत ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे से बिजली सप्लाई न मिलने से आहत ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। पवांसा बिजलीघर से गांव रसूलपुर धतरा के ग्रामीणों को बिजली नहीं मिल रही है। 48 घंटे बाद भी बिजली नहीं मिली तो ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। शनिवार को बिजली की समस्या से परेशान गांव रसूलपुर धतरा के ग्रामीण पंवासा स्थित बिजलीघर पहुंचे। जहां उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव 48 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। बिजली विभाग में शिकायत की लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंधेरा होने के कारण पशु चोरी का खतरा बढ़ रहा है। साथ ही गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में बिजली विभाग की लापरवाही बनी हुई है। इसी क्रम में विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही समाधान के लिए बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ओमपाल यादव को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान बाबू सैनी, सोनू सिंह, जाहिर, नाजिम मलिक, धर्मवीर सिंह, सुमित कुमार, मोहम्मद जाकिर, राजवीर सिंह, तौफीक फौजी, बाबू सिंह कश्यप, अकिल कुरेशी, राहुल, कमलेश कुमार, नीरज कुमार, दिनेश सैनी, महेश सिंह, संजीव कुमार, महिपाल सिंह, सूरजपाल, वीरपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।