फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers protest against dirt in Dhurita

Sambhal News: धुरैटा में गंदगी के विरोध में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest against dirt in Dhurita
सरायतरीन। धुरैटा गांव में पसरी गंदगी के विरोध में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान और सचिव पर इस ओर ध्यान न देने का आरोप लगाया। कहा कि प्रधान व सचिव की बजह से गांव में गंदगी फैली हुई है, क्योंकि यह लोग साफ-सफाई के प्रति गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 25 मई को खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन को भी इस संबंध में शिकायती पत्र देकर साफ-सफाई कराने की मांग की गई थी पर अब तक सुनवाई नहीं हो सकी। मुख्य मार्ग पर फैली कीचड़ और गंदगी से मोहल्ले में संक्रमण बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। लोग जलभराव, कीचड़ और गंदगी से गुजरने को मजबूर हैं। कमेश कुमार ने बताया कि गांव के चारों मुख्य मार्गों पर जलभराव, कीचड़ और गंदगी फैली हुई है। बीडीओ से भी शिकायत की गई पर सुनवाई नहीं हो सकी। जलभराव, कीचड़ और गंदगी से निकलना बेहद ही मुश्किल हो गया है। बारिश में यह समस्या जी का जंजाल बनेगी। शेरपुर और कासमपुर जगरूप का भी यही हाल है। गांवों में गंदगी फैली हुई है पर कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed