फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers of Mirpur Sakipur demonstrated against the filth

Sambhal News: गंदगी के विरोध में मीरपुर साकीपुर के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Apr 2023 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 30 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Mirpur Sakipur demonstrated against the filth
मढ़न। असमोली विकास खंड क्षेत्र के गांव मीरपुर साकीपुर में ग्रामीणों ने गंदगी को लेकर रोष जताया है। साथ ही, ग्राम प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव में नियमित अच्छी तरह साफ सफाई की जाए। गंदगी होने के चलते संक्रमण बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जल्द ही साफ सफाई कराए जाने की मांग की गई है। शनिवार को गांव मीरपुर साकीपुर में विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंदगी के अंबार लगे हुए हैं। नाली न बनने से गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। जलभराव व गंदगी होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। शाम होते ही मच्छरों की तादात और अधिक बढ़ जाती है। कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव से की जा चुकी है। लेकिन सुनवाई नहीं होती है। सड़कों पर फैली गंदगी व कीचड़ में फंसकर ग्रामीण गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। प्रदर्शन करने वालों में जय सिंह, विजेंद्र सैनी, जाकिर अहमद, राजू सिंह, अनिल कुमार, अर्जुन सिंह कश्यप, सुखा सिंह पासी, मोती सिंह, मनोहर सिंह, सुभाष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed