फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Villagers locked abandoned animals in school, children imprisoned in classes in sambhal up

संभल : ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को स्कूल में बंद किया, बच्चे कक्षाओं हुए कैद

Tue, 19 Apr 2022 02:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़ (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़ (संभल) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 19 Apr 2022 02:37 AM IST
सार

शिक्षिका ने बुलाई पुलिस तो ग्राम प्रधान ने गोशाला के लिए जमीन चिह्नित कराने का दिया आश्वासन। ग्रामीणों ने गेट खोलकर पशुओं निकाला बाहर।

विज्ञापन
Villagers locked abandoned animals in school, children imprisoned in classes in sambhal up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव गुरसरी में छुट्टा से परेशान किसानों ने रविवार की रात उन्हें प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर ताला लगा दिया। सुबह छोटे गेट से बच्चों विद्यालय पहुंचे और छुट्टा पशुओं के कारण बच्चे कक्षाओं में कैद होकर रह गए। इंचार्ज अध्यापिका ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व शिक्षिकों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्राम प्रधान ने गोशाला के लिए जमीन चिह्नित कराने का आश्वासन देकर ग्रामीण को मनाया। सोमवार की सुबह नौ बजे ग्रामीणों ने स्कूल का गेट खोलकर छुट्टा पशुओं को बाहर निकाला।

विज्ञापन


गांवों में छुट्टा पशुओं द्वारा किसानों की फसलें बर्बाद की जा रही है जिससे किसान आजिज आ चुके हैं। रविवार की रात आठ बजे गांव गुरसरी के किसानों ने 20 छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय परिसर में बंद कर दिया। रातभर छुट्टा पशु विद्यालय परिसर में इधर-उधर घूमते रहे। सोमवार को बच्चे सुबह सात बजे विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


विद्यालय का बड़ा गेट बंद होने पर छोटे गेट से प्रवेश कर बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में जाकर बैठ गए। विद्यालय परिसर में पशुओं से भयभीत बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं से बाहर नहीं निकले और कक्षाओं में ही कैद होकर रह गए। सुबह पौने आठ बजे अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं व इंचार्ज अध्यापिका रितिका ने छुट्टा पशुओं बाहर निकालने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर इंचार्ज अध्यापिका रितिका ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर शिक्षिकों के साथ ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण नहीं माने। बाद में पहुंचे ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह कश्यप ने शीघ्र ही गांव में गोशाला के लिए जमीन को चिह्नित करने का आश्वासन दिया जिसमें छुट्टा पशुओं को रखा जाएगा। तब ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे विद्यालय गेट पर लगा ताला खोलकर छुट्टा पशुओं को बाहर निकाला।

प्रशासन तक आवाज पहुंचाने के लिए बंद किए छुट्टा पशु
गांव गुरसरी के ग्रामीण चंचल सिंह, मनोज कुमार, अतुल कुमार, अमित कुमार, बिजेंद्र, राजेंद्र सिंह चौधरी, विशन लाल, अनेक सिंह, जयवीर सिंह ने बताया कि गांव में गन्ने का रकबा ज्यादा है। छुट्टा पशुओं द्वारा ज्यादातर गन्ने की फसल बर्बाद की जा रही है। पिछले काफी समय से अधिकारियों व गांव प्रधान से शिकायतें कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं की गई। रविवार की रात पशुओं को विद्यालय में बंद करने का मकसद केवल इतना ही रहा कि उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंच सके। ताकि प्रशासन गोशाला बनवाकर उसमें छुट्टा पशुओं को रखे। 


रविवार की रात ग्रामीणों ने करीब 20 छुट्टा पशुओं को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया। सोमवार की सुबह गोशाला की जमीन चिह्नित कराने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने सुबह नौ बजे विद्यालय का गेट खोलकर पशुओं को बाहर निकाल दिया।
-राजेंद्र सिंह कश्यप, ग्राम प्रधान, गांव गुरसरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed