फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers kill leopard after it attacks six people in Amroha

UP: छह लोगों पर हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ मार डाला, भीड़ ने पुलिस हिरासत से तीन लोगों को भगाया, Video

Sat, 07 Jun 2025 06:29 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 07 Jun 2025 06:29 PM IST
सार

तेंदुए की हत्या का जिम्मेदार मानते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों लोगों को छुड़ाकर भगा दिया। ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
Villagers kill leopard after it attacks six people in Amroha
मृत तेंदुआ और थाने के बाहर हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेतों पर काम कर रहे कुतुबपुर हमीदपुर के लोगों पर मादा तेंदुए ने हमला कर दिया। इसमें तेंदुए ने एक के बाद एक छह लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर लिया और उसे पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची वन विभाग और पुलिस टीम ने जांच पड़ताल की। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेंदुए की हत्या का जिम्मेदार मानते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम तीन लोगों को पकड़कर थाने ले आई। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर थाने पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों लोगों को छुड़ाकर भगा दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने थाने में जमकर हंगामा किया। मामले में वन विभाग की ओर से नामजद और अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वहीं, डीएफओ कार्यालय पर तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें चोट लगने से तेंदुए की मौत की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे गांव के रहने वाले किसान डालचंद सिंह अपने बेटे कौकिल के साथ खेत पर काम कर रहे थे। सभी पड़ोस के खेत से निकले तेंदुए ने पिता-पुत्र पर हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों की भीड़ मौके की तरफ दौड़ पड़ी। जानकारी मिलते ही कुतुबपुर हमीदपुर और आसपास के गांवों के लोग भी लाठी डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। भीड़ ने तेंदुए को घेर लिया और घंटों तक इधर-उधर दौड़ते रहे।

इस दौरान तेंदुए ने हेतराम, कृपाल सिंह, अरविंद, धर्म सिंह और हेमराज पर हमला कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा ओर भड़क गया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला। सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस और वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा, वन दरोगा केपी सिंह और वनरक्षक लोकेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ही तेंदुए की मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: संभल की सुरक्षा और कड़ी: हिंदूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में जल्द शुरू होंगी चौकियां, हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट

जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। जांच पड़ताल के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से तेंदुए की हत्या करने की शक में ग्राम प्रधान बृजेश के भाई राकेश और गांव के रहने वाले धर्मवीर व राजू को पकड़ लिया। तीनों को नौगांवा सादात थाने लाया गया। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से नौगांवा सादात थाने पहुंच गए।

गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर लिया और वन विभाग की गाड़ी में बैठे राकेश, धर्मवीर और राजू को छुड़ाकर वहां से भगा दिया। तेंदुए की मौत के मामले में ग्रामीणों ने कार्रवाई को गलत बताया और जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस और वन विभाग का अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा कर शांत किया और तीनों आरोपियों को वापस बुलाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed